क्या आप सोच रहे हैं की सी-अनुभाग डिलीवरी के बाद पेट को कम करने के क्या तरीके है? Ways to reduce belly post C section delivery
बच्चे को जन्म देना एक सुंदर प्रक्रिया है, वो पल जब आप अपनी नन्ही जान को अपनी बाहों मे लेते है, बहुत ही खूबसूरत पल होता है !
प्रसव दो तरीक़ो से होता है, प्राकृतिक तरीके से ओर ऑपरेशन से | पर जैसे-जैसे टैकनोलजी बड़ती जा रही है, महिलायें दर्द से गुजरने के बजाह, प्राकृतिक तरीके को अपना ने बजाह, सिजेरियन को अपनाती है |
लेकिन सी-सेक्शन के जरिए बच्चा होने पर चिंता का विषय हो जाता है, और फिर ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से ठीक होना भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
ऑपरेशन के बाद वजन कम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है | सिजेरियन-सेक्शन के बाद, आपके शरीर को पूर्व-शिशु आकार में वापस लाना जैसे असंभव लग सकता है |
ध्यान दे, सी-सेक्शन के बाद किसी भी प्रकार का वजन घटाने की गतिविधि में शामिल होने से पहले अपने टाकों को अच्छी तरह से घुलने दे और चीरें के ठीक होने की प्रतीक्षा करें।
इसके लिए आप अपने पेट पर कोई दबाव ना डाले |
इसलिए किसी ने सही ही उल्लेख किया है, बच्चो को जन्म देना और उनकी परवरिश करना कोई आसान काम नही |
आइए जाने, सी-अनुभाग डिलीवरी के बाद पेट को कम करने के 15 तरीके 15 ways to reduce belly post C section delivery:
सी-अनुभाग डिलीवरी के बाद पेट को कम करने के 15 तरीके 15 ways to reduce belly post C section delivery
1. स्तनपान :
स्तनपान सी-सेक्शन के बाद वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है| यह एक ऐसा व्यायाम है जिसमे अधिक शारीरिक श्रम नहीं लगता है, लेकिन आपके शरीर की वसा को जलाने में ये सबसे ज़्यादा मदद करता है |
अपने बच्चे को विशेष रूप से 6 महीने के लिए स्तनपान कराए | याद रहे, स्तनपान आपके पेट से बहुत अधिक अतिरिक्त वसा को पिघलाने में मदद करता है |
2. पहले 6 महीने महत्वपूर्ण हैं :
प्रसव के बाद पहले छ: महीने बहुत ही महत्वपूर्ण होते है | ज़रूर से आपको ऑपरेशन के बाद जलबाज़ी नही करनी चाहिए | परंतु ज़्यादा समय भी नही लेना चाहिए |
जैसे ही आपको आपके डॉक्टर से व्यायाम करने की सहमति मिले, आपको उसका पालन करना चाहिए | प्रसव के बाद, व्यायाम करीबन 6-7 हफ़्तो मे कर सकते है है |
क्योकि एक बार जब वसा आपके शरीर पर टिक जाती है तो उसे कम करना आपके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा|
3. पेट की बेल्ट/ पेट बांधना :
सी-सेक्शन के बाद पेट पर एक मलमल का कपड़ा या पट्टी की तरह एक लोचदार कपड़ा या बेल्ट बँधा जाता है।
आरंभिक महीनों मे यह विशेष रूप से प्रसव के बाद, आपके पेट की चर्बी को कम करने में और चर्म को लटकने से बचाने मे मदद करता है |
विभिन्न कीमतों और साइज़ मे पेट के बैंड और पेट-बेल्ट बाजार में उपलब्ध हैं। आप एक अच्छी गुणवत्ता वाला विकल्प चुन सकते हैं |
यह निश्चित रूप से पेट की चर्बी कम करने मे आपकी मदद करता है |
जब प्रसव के 2 महीने के बाद आप अपने टाँको को ठीक पाते है, तो आप बेल्ट या कपड़ा बाँध सकते है|
4. रात्रिभोज जल्दी करे :
सुनिश्चित करे की आप अपने दिन का आख़िरी भोजन 8 बजे से पहले कर ले |
इस से आपके शरीर को खाना पचाने के लिए काफ़ी समय मिल जाता है | और इस से जो भी कॅलरीस हम ग्रहण करते है वो वसा के बजह ऊर्जा मे तब्दील हो जाती है|
रात में हमारी शारीरिक सक्रियता कम होती है और इसलिए हमारा चयापचय भी कम हो जाता है।
5. गर्भावस्था के दौरान अपने आहार का ख्याल रखे :
गर्भावस्था के दौरान आप क्या खाते हैं इसकी देखभाल करें, इस से आपके शरीर पर अनावश्यक वसा जमा नही होती |
गर्भावस्था के दौरान, बड़ा हुए वजन से भी गर्भावस्था पश्चात् पीछा छुड़वाना मुश्किल हो जाता है | इसलिए गर्भावस्था मे अपने ख़ान-पान और वजन का ध्यान दे |
6. पर्याप्त नींद ले :
नई माताओ के लिए, अपने लिए समय निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है | उनके सोने, पीने और खाने का अता-पता नही होता है |
बच्चे के ख़याल रखने मे वो अपना ख़याल नही रख पाती, जिस से उनके वजन मे अनावश्यक वृद्धि होती है |
इसके साथ ही कम नींद होने से कोर्टिसोल हार्मोन असंतुलित होते है, जिसके कारण पेट में वसा जमा हो जाती है।
इसलिए इसका उपाय यह है की जब आपको समय मिले सोए और अपना ख़याल रखे |
7. योग आसन :
महिलाओं को अपने सी-सेकशॅन डिलीवरी से बच्चा होने के 6 से 8 सप्ताह के बाद योग शुरू कर ना चाहिए |
एक बार जब आपका डॉक्टर आपको ग्रीन सिग्नल दे, तो आप योग शुरू कर सकते हैं। योग आपको पूर्ण रूप से ठीक होने मे और आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने मे मदद करेगा | यह सभी ढीली मांसपेशियों को पुनः र्निर्माण करने में मदद करेगा|
ध्यान दें कि आपका शरीर सभी प्रकार के योगों के लिए कैसी प्रतिक्रिया करता है और अगर आप को किसी भी तरह की परेशानी महसूस होती हैं तो आप उसे ना करे |
8. केजेल अभ्यास
सी-सेकशॅन डिलीवरी के बाद सिर्फ़ सही ख़ान-पान ही पर्याप्त नही होता उसी के साथ हमें व्यायाम की भी सख्तह़ ज़रूरत होती है |
इसके लिए हमे केजेल अभ्यास का सहारा लेना चाहिए|
9. तेज चलना
सी-सेकशॅन डिलीवरी के बाद, वॉक करना आपके लिए सबसे अच्छा व्यायाम है। यह सुरक्षित है और आपकी मांसपेशियों को पूर्व गर्भावस्था में लाने मे मदद करता है |
सी-सेकशॅन के बाद वॉक करना आपके लिए आसान भी होगा और यह शुरुआत में वजन कम करने में सहायक् होगा |
10. व्यायाम :
अपने पेट की चर्बी कम करने के लिए, व्यायाम को अपने दिनचर्या मे जोड़े | 30-40 मिनिट रोज वॉक करना या साइकलिंग करना भी बहुत लाभदायक होगा |
व्यायाम के एक नियमित दिनचर्या के लिए आप ज़ुम्बा डांस क्लास, जिम क्लास या योगा क्लास भी जोइन कर सकती है|
11. प्रेरित होयें :
किसी भी इंसान जिसकी तरह आप पतली दिखना चाहती है उसको एक प्रेरणा के रूप मे याद रखे |
यह आपके लिए बहुत सहायक होगा| अगर आपकी प्रेरणा कोई बॉलीवुड अभिनेत्री है तो आप उसका पोस्टर अपने रूम मे लगा सकते है | जिस से आपको हर समय प्रेरणा मिलेगी |
12. फल और सब्जियां :
अपने आहार में फल सब्जियों को अधिक शामिल करें | फल और सब्जियों मे मौजूद फाइबर वजन कम होने मे मदद करता है |
प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ को ना कहे, चिप्स, बिस्किट्स, नमकीन, जंक फुड्स जैसे चाऊमीन, पिज़्ज़ा ये सब मैदे से बनते है और पचाने मे बहुत मुश्किल होते है |
ये सब चीज़े पेट की चर्बी को बढ़ाते है | इस से बेहतार आप को सेहतमंद स्नॅक्स विकल्पों को चुन ना चाहिए जैसे ताज़े फल, सूखे मेवे |
13. मालिश :
आपके प्रसूतिशास्री की सहमति के बाद आप अपने पेट की मालिश शुरू कर सकती हैं| करीबन 6-7 हफ़्तो के बाद आप मसाज करवा सकती है| जब तक घाव पूरी तरह भर नहीं जाता, तब तक इस पर मालिश न कराएं। ठीक होने के बाद भी हल्के हाथो से मालिश करवाए|
प्रसवोपरांत मालिश के कई लाभ हैं जैसे मालिश से आपकी बाहर निकली हुए पेट की मांसपेशियों अंदर जाती है |
14. लो फ़ैट वाला खाना
पेट की वसा को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका स्वस्थ भोजन और व्यायाम है | अपने खाने मे कम वसा/ लो फ़ैट वाला खाना शामिल करे और तली-भूनी चीज़ो से दूर रहे|
स्नॅक्स, जंक फूड, तले हुए भोजन और मीठे को ताजा सब्जियों, ताजे फल, साबुत अनाज और नॉनफैट डेयरी उत्पादों से प्रतिस्थापित करें।
15. बहुत पानी पियो
अंतिम लेकिन बहुत महत्वपूर्ण, जी है, पर्याप्त पानी पीना भी पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत सहायक होता है | सुनिश्चित करें कि आप हर दो घंटे में एक गिलास पानी ज़रूर पिए |
आप रोजमर्रा के आधार पर अपना पानी का सेवन जानने के लिए या ध्यान देने के लिए अपना पानी का जग या बॉटल भर के रख सकते है, और नियम बना के उसे पूरे दिन मे पीकर ख़तम करने की कोशिश करे |
उम्मीद है कि सी-अनुभाग डिलीवरी के बाद पेट को कम करने के 15 तरीके पर यह पोस्ट 15 ways to reduce belly post C section delivery , आप पसंद करेंगे।
आप ने सी-अनुभाग डिलीवरी के बाद पेट को कम करने के लिए क्या तरीक़ो का पालन किया था ?? What are the ways to reduce belly post C section delivery followed by you?
क्या आप अपने पेट की वसा को पोस्ट गर्भावस्था कम करने में सफल रहे ? Were you successful in reducing belly fat post c section
कृपया टिप्पणी में मेरे साथ साझा करें |
हमारे लेख नियमिल अपने मेलबॉक्स में पाने के लिए जच्चा और बच्चा का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करे|
आप अधिक अपडेट के लिए हमें हमारे फ़ेसबुक और ट्विटर पेज पे भी फॉलो करना मत भूलिएगा |
प्रातिक्रिया दे