क्या आप ७ महीने के बच्चे के लिए आहार समय-सारणी की तलाश कर रही हैं? मैं अपने सात महीने के बच्चे को क्या आहार दे सकती हूँ?
क्या मैं गाय का दूध या मांसाहारी भोजन देना शुरू कर सकती हूँ? क्या इस उम्र में यह सब्जी या फल देना सुरक्षित होगा?
भोजनों और डाउनलोड करने योग्य निःशुल्क आहार चार्ट के साथ यह पोस्ट विस्तार से आपको ७ महीने के बच्चे के आहार समय-सारणी(7 month old feeding schedule) के बारे में सबकुछ जानने में मदद करेगा। मैंने आपके प्यारे बच्चे को खिलाने के सही तरीकों को शामिल किया है, जिसने अपने ६वें महीने में पहले ही कुछ खाद्य सामग्रियों का स्वाद ले लिया है।
अब जबकि आपका प्यारा बच्चा सात महीने का हो गया है तो आपने निश्चित रूप से उसके आहार में ठोस भोजन( Solid food for 7 month old baby) शामिल कर दिया होगा। लेकिन आहार समय-सारणी और अपने बच्चे को दिए जाने वाले भोजन के संबंध में आपको अभी भी बहुत सारे संदेह होंगे। सात महीने के बच्चे को कौन से आहार दिए जा सकते हैं?
इस समय तक आपका बच्चा कम से कम ५-६ अलग-अलग खाने की चीजों से परिचित हो चुका होगा। छह महीने के बच्चे के लिए आहार चार्ट देखें।
जब आपका बच्चा ७ महीने का हो जाता है तो आप सोच रही होंगी कि ७ महीने के बच्चे को क्या खिलाया जाए। यहाँ आपका जवाब है।
ज्यादातर विशेषज्ञों के अनुसार सातवां महीना बच्चे के आहार में दुग्ध उत्पाद शामिल करने के लिए अच्छा समय होता है, हालाँकि कुछ लोग दुग्ध उत्पाद देने के लिए ९वें महीने तक का इंतज़ार करना पसंद करते हैं।(Can I give dairy products to 7 month old baby?)
अहा…दुग्ध उत्पाद से मेरा यह मतलब नहीं था कि आप किराने की दुकान पर जाकर अपने बच्चे के लिए दूध का एक डब्बा ले आएं।
इस समय गाय का दूध बिल्कुल ना दें। आपके बच्चे का छोटा पेट इसे ग्रहण करने के लिए अभी तक पर्याप्त रूप से परिपक्व नहीं हुआ है। अपने बच्चे को गाय का दूध देना शुरू करने से पहले उसे अपने पहले जन्मदिन का केक काट लेने दें।
जानने के लिए पढ़ें कि अपने बच्चे के पहले जन्मदिन तक चीज़ और मक्खन देना, लेकिन गाय का दूध ना देना सही क्यों है।
हालाँकि आप दूध नहीं दे सकती, लेकिन ७ महीने के लगभग होने पर आप अपने बच्चे के आहार में घी और मक्खन शामिल कर सकती हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए बच्चे के भोजन में थोड़ी मात्रा में घी या मक्खन डाला जा सकता है। सादा दही भी दिया जा सकता है।
आप दुकान से खरीदे गए मक्खन से घी बनाने की क्रमशः विधि पढ़ सकती हैं।
साथ ही, कृपया ध्यान दें कि यदि आपके परिवार में दूध असहिष्णुता या दुग्ध उत्पाद से एलर्जी का इतिहास है तो अपने छोटे बच्चे के आहार में दुग्ध उत्पादों को शामिल करने से पहले २-३ महीने और अधिक प्रतीक्षा करना अच्छा रहेगा।
चलिए पहले हम देखते हैं कि सात महीने के बच्चे को क्या दिया जा सकता है। 7 month old feeding schedule
निःशुल्क बोनस: माँ के दूध और उपयुक्त ठोस आहारों के लिए समय के साथ ७ महीने के बच्चे के लिए विस्तृत सैंपल आहार चार्ट 7 month old feeding schedule डाउनलोड करें।
अनाज, साबुत अनाज और दाल – चावल, रागी, सूजी या रवा, मूंग दाल, साबुत मूंग दाल, जौ, साबूदाना, बाजरा, ज्वार, गेंहू और जई। मसूर दाल और तूर दाल नहीं।
फल – केला, सेब, नाशपाती, आम, आड़ू, आलूबुखारा, खजुर, एवोकैडो, और पपीता। कोई खट्टे फल नहीं।
सब्जियां – शकरकंद, गाजर, हरे बींस, चुकंदर, कद्दू, मटर, तुरई, पालक, राजमा।
मांसाहार – कोई नहीं
दुग्ध उत्पाद – मक्खन, घी और सादा दही
मसाले – कोई नहीं
७ महीने के बच्चे के लिए भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शिशु आहार क्या है?
दक्षिण भारत में, रागी खिचड़ी और कच्चे केले के पाउडर का हलवा ७ महीने के बच्चों को दिया जाता है।
आमतौर पर, शुरुआत के लिए सबसे पहले शिशु आहार के रूप में कच्चे केले के पाउडर का हलवा पसंद किया जाता है, और इसके बाद अन्य खाने की चीजें और रागी खिचड़ी दी जाती है। कच्चे केले का पाउडर पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन का अच्छा स्त्रोत होता है।
यदि आप घर का बना हुआ कच्चे केले के पाउडर का हलवा देने की योजना बना रही है तो आप कच्चे केले का पाउडर बनाने की क्रमशः विधि पढ़ सकती हैं।
आप पहले सब्जियों और फलों की प्यूरी देना भी शुरू कर सकती हैं (Puree for 7 month old baby) और इसके बाद कच्चे केले के पाउडर के व्यंजनों पर जा सकती हैं।
ग्लूटेनरहित और कम वसा होने की वजह से रागी सुरक्षित और पचने में आसान होता है, साथ ही यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर भी होता है।
चीनी और नमक के बिना रागी खिचड़ी, रागी इडली और रागी मन्नी कुछ ऐसे व्यंजन हैं जिन्हें आप अपने ७ महीने के बच्चे के आहार चार्ट में शामिल कर सकती हैं।
केरल केला मैश एक अन्य लोकप्रिय भोजन है। यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर और थोड़ा भारी भोजन होता है।
केरल केला एक बेहतरीन वजन बढ़ाने वाला भोजन होता है। इसकी वजह से कब्ज भी हो सकता है, क्योंकि बच्चे के शुरूआती आहार के लिए इसमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है – इसलिए इसे बाद में शुरू किया जा सकता है (८ महीने के बाद जब भाप से पकाया गया और उबला हुआ भोजन देना शुरू कर दिया जाता है)। लेकिन यदि आपका बच्चा बिना किसी पाचन समस्या के केरल केले को पचा लेता है तो आप इसे देना जारी रख सकती हैं।
दाल का पानी या दाल का सूप और मूंग दाल की खिचड़ी भी प्रमुख भोजन होते हैं। ७ महीने के बच्चों को केवल मूंग दाल ही दिया जाता है, क्योंकि इस उम्र में मसूर दाल और तूर दाल पचाने के लिए थोड़े भारी होते हैं।
उत्तर भारतीय लोगों में खिचड़ी सबसे लोकप्रिय शिशु आहार है। आपके ७ महीने के बच्चे के लिए खिचड़ी एक संपूर्ण शिशु आहार होता है।
खिचड़ी का एक लाभ यह है कि आप इसमें कोई भी सब्जियां मिला सकती हैं और इसे अलग-अलग स्वाद में बना सकती हैं।
मैं प्रत्येक अभिभावक को यह सुझाव देना चाहूंगी कि वे स्थानीय रूप से मिलने वाले खाद्य पदार्थों को ज्यादा महत्ता दें। यदि आपके क्षेत्र में किसी शिशु आहार को ज्यादा पसंद किया जाता है तो उस भोजन को ज्यादा महत्ता दें। जैसे उत्तर के लोगों के लिए गेंहू ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और दक्षिण भारतीय लोगों के लिए चावल ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
जैसा कि आप सभी जानती हैं, प्रत्येक क्षेत्र की खाद्य-संबंधी आदतें मौसम, भूभाग और उस क्षेत्र में उपलब्ध मौसमी खाद्य पदार्थों के अनुसार सदियों से विकसित हुई हैं। इसलिए यह स्पष्ट है कि एक क्षेत्र में उत्पादित होने वाला कोई विशिष्ट खाद्य पदार्थ वहां के लोगों के लिए ज्यादा पौष्टिक होता है, क्योंकि यह वहां के मौसम और वहां के लोगों की जीवन-शैली के अनुकूल होता है।
कृपया अपने बच्चे को कोई भी भोजन खिलाने से पहले इस बिंदु को ध्यान में जरुर रखें। स्थानीय रूप से उपलब्ध खाद्य पदार्थों का चयन करें। इसका यह मतलब नहीं है कि आपको देश के अन्य हिस्सों के व्यंजनों की उपेक्षा करनी चाहिए। यह हमेशा अच्छा होता है कि आपका बच्चा दुनिया भर के भोजनों का स्वाद प्राप्त करे।
मैं यह सुझाव दे रही हूँ कि, उदाहरण के लिए यदि आपके बच्चे को जई पसंद नहीं है और आप उसके लिए अच्छे एवोकैडो लाने में समर्थ नहीं हैं तो चिंता ना करें। यह भारतीय आहार का हिस्सा नहीं है और यदि यह आपके बच्चे के लिए उपलब्ध नहीं है तो कोई बात नहीं। इसके बजाय पारंपरिक भोजनों को ज्यादा महत्व दें। मौसमी फलों और सब्जियों को चुनें जो आपके क्षेत्र के अनुकूल हैं।
सात महीने के बच्चे को कितना खाना चाहिए? Food intake of 7 month old baby
इस समय तक कुछ बच्चे दिन में तीन बार भोजन लेने के लिए तैयार होते हैं।
यदि आपका बच्चा दिन में तीन बार भोजन नहीं करना चाहता है तो चिंता ना करें, उसे अपना समय लेने दें। याद रखें कि प्रत्येक बच्चे के लिए जीवन में किसी भी नई चीज के लिए समायोजित होने में अपना समय लेने की जरुरत होती है।
जहाँ तक भोजन की मात्रा की बात है, मेरी राय है कि जब तक आपका बच्चा माँ का दूध या फॉर्मूला ले रहा होता है, इस चरण पर आपको इसके बारे में ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं होती है।
इस उम्र में कुछ बच्चे केवल २-३ बड़ा चम्मच ठोस आहार ही ले पाते हैं, और कुछ ऐसे होते हैं जो पूरा शिशु आहार खा लेते हैं। और साथ ही, यदि आहार नया है तो बच्चा केवल १ या २ छोटा चम्मच ही ले सकता है।
प्रत्येक भोजन के दौरान आहार की मात्रा के बारे में अपने बच्चे को आपको संकेत देने का मौका दें। उन संकेतों को जानें जो आपका बच्चा प्रदर्शित करता है जिससे पता चलता है कि उसका पेट भर गया है। कुछ चम्मच भोजन खाने के बाद चम्मच से दूर जाना, खाने से खेलना आदि दर्शाते हैं कि उसका छोटा पेट भर गया है। साथ ही, यदि आपके बच्चे को ठोस आहार पसंद है तो वह स्तनपान में कम रूचि दिखा सकता है और इसका विपरीत भी हो सकता है। आपको केवल तभी चिंता करनी चाहिए जब आपका बच्चा माँ के दूध या फॉर्मूला और ठोस आहार दोनों की उपेक्षा करता है।
सात महीने के बच्चे के लिए भोजन का प्रकार/गाढ़ापन क्या है? Solid foods for 7 month old baby
इस समय तक आपका बच्चा मसूड़ों वाली मुस्कान को अलविदा कह चुका होगा और उसके कुछ नए मोतियों जैसे दांत आ गए होंगे या वह दांत निकलने की अवस्था में होगा। दांत हों या ना हों, लेकिन बच्चे के मसूड़े भोजन के छोटे टुकड़ों को पीसने के लिए पर्याप्त मजबूत होते हैं। इस समय तक ज्यादातर बच्चे भोजन के छोटे टुकड़ों को स्वीकार कर लेते हैं, जबकि अन्य बच्चे पीसा हुआ और पानी जैसा भोजन लेना चाहते हैं।
अलग-अलग संरचनाएं आजमाएं और दिए जाने वाले भोजन के गाढ़ेपन को धीरे-धीरे मोटा करें, ताकि पीसे हुए भोजन से सामान्य भोजन में होने वाला परिवर्तन आपके बच्चे और आपके लिए आसान हो।
खाना अटकना खतरनाक होता है, इसलिए अपने बच्चों को खिलाते समय हमेशा उचित सावधानी बरतें।
जबरदस्ती ना खिलाएं या अपने बच्चे के मुंह में जबरन खाना ना ठूसें। उसे अपने भोजन को अच्छी तरह से चबाने के लिए पर्याप्त समय दें। संरचना और स्वाद के बारे में और अधिक जानने के लिए उसे अपने खाने के साथ खेलने दें।
दांत निकलना और खाने से मना करना
आपने खुद यह अनुभव किया होगा या कई माँओं को यह कहते हुए सुना होगा कि – लगभग ६ महीने का होने पर जब ठोस आहार देना शुरू किया गया था तो उनका छोटा बच्चा कोई भी खाना अच्छे से खा लेता था, लेकिन अब खाना देखते ही वह रोना शुरू कर देता है और खिलाने का समय लगभग युद्धकाल जैसा हो जाता है।
अत्यधिक लार बहना, गाल या चेहरे पर चकत्ते पड़ना, हर चीज काटना, अनियमित नींद आदि जैसे कई लक्षणों सहित बच्चे द्वारा ठोस आहार लेने से मना करना दांत निकलने की वजह से हो सकता है।
कुछ बच्चे दूसरे महीने तक मसूड़ों वाली मुस्कान को अलविदा कह देते हैं और कुछ अपने पहले जन्मदिन तक प्रतीक्षा करते हैं। लेकिन ज्यादातर बच्चों के पहले दांत उनके ७वें महीने में आना शुरू होते हैं।
७ महीने के दांत निकलने वाले बच्चे को कैसे खिलाएं? How to feed 7 month old teething baby
इस सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। हर बच्चा अलग होता है और इसलिए दांत निकलने पर वे अलग-अलग रुचियाँ भी दिखायेंगे।
कष्टदायक मसूड़े होने पर कुछ बच्चे केवल स्तनपान/फॉर्मूला या पानी जैसा भोजन स्वीकार करते हैं। कुछ बच्चे चबाने में ज्यादा रूचि दिखाते हैं, क्योंकि मसूड़ों पर दबाव पड़ना दर्द को काफी हद तक कम कर सकता है। तो हम माता-पिता कैसे उनकी मदद कर सकते हैं?
धैर्य महत्वपूर्ण होता है। सर्वप्रथम, अपने बच्चे में भोजन का सेवन बेहद कम होने के किसी भी अन्य कारणों को निकाल दें।
यदि आपको विश्वास है कि भोजन में कमी दांत निकलने की वजह से है तो पहले प्यूरी जैसे गाढ़ेपन वाला भोजन आजमाएं, जिसे वे अपने मसूड़ों पर बिना कोई दबाव डाले खा सकते हैं।
यदि आपका बच्चा इसे अस्वीकार करता है और पूरे समय अपने खिलौने या ऊंगलियां चबाता रहता है तो शायद चबाने वाला भोजन उसकी मदद कर सकता है। अपने बच्चे को चबाने योग्य भोजन के छोटे टुकड़े देते समय उस पर ध्यानपूर्वक नज़र रखें ताकि खाना अटकने की कोई दुर्घटना ना हो।
दूसरा विकल्प है ठंडा भोजन। ठंडा भोजन दर्द कम करने में मदद कर सकता है। ठंडा एपलसॉस या ठंडा फ्रूट स्लश दें।
दांत निकलने के दौरान सादा दही भी एक अन्य उपयुक्त भोजन है। Curd is best food during teething in babies
आप फल के ठंडे टुकड़े या खीरे और गाजर जैसी ठंडी सब्जियां भी दे सकती हैं। श्वसन मार्ग में अवरोध से सुरक्षित रखने के लिए आप इन फलों/सब्जियों को सिलिकॉन फ्रूट फीडर में दे सकती हैं। सिलिकॉन फ्रूट फीडर उन बच्चों के लिए आरामदायक होता है जिनके दांत निकल रहे होते हैं, साथ ही जाली वाले फ्रूट फीडर के बजाय इन्हें साफ करना ज्यादा आसान होता है।
एक अन्य विकल्प है टीथिंग बिस्कुट और रस्क। आप चीनी का सेवन बंद करने के लिए बिना चीनी वाली किस्में ले सकती हैं।
आप बच्चे को खिलाने के लिए फ्रिज में रखा हुआ स्टील का चम्मच भी प्रयोग कर सकती हैं। ठंडे चम्मच से खाने पर दर्द से राहत मिलने में सहायता प्राप्त हो सकती है।
ऐसे अन्य कौन से तरीके हैं जिनसे आप अपने दांत निकलने वाले बच्चे की सहायता कर सकती हैं?
यह जानने के लिए आप बच्चों का दांत निकलने के बारे में सारी जानकारी पढ़ सकती हैं।
मसूड़ों से सफेद दांत बाहर आने के बाद दांत उगने के लक्षण समाप्त हो जाएंगे और आपका बच्चा दोबारा अपने सामान्य खानपान की दिनचर्या पर वापस आ जायेगा।
लेकिन यह ध्यान रखें कि यदि आपका बच्चा ठोस आहार और माँ के दूध दोनों को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर रहा है और ५-६ दिन से ज्यादा समय के लिए भूख हड़ताल जारी रख रहा है तो अपने बाल रोग विशेषज्ञ से यह परामर्श लेना सबसे अच्छा होता है कि कोई गंभीर समस्या तो नहीं है।
अपने सात महीने के बच्चे को खिलाते समय इन चीजों को ध्यान में रखें
हर बार नया भोजन देना शुरू करने पर ३ से ५ दिन के महत्वपूर्ण नियम का पालन करें
खिलाते समय हमेशा कीटाणुरहित और कोमल सिरे वाले चम्मच और बर्तनों का प्रयोग करें। बच्चों के लिए चांदी के बर्तन के फायदों के बारे में जानने के लिए पढ़ें।
खाते समय अपने बच्चे को सीधा बैठाएं
संयुक्त आहार या मिश्रित आहार बनाते समय, इस बात का ध्यान रखें कि आपने खाद्य पदार्थों को पहले अलग-अलग दिया हो
अपने बच्चे के आहार में नया भोजन शामिल करने पर उसे कब्ज की समस्या हो सकती है। बच्चों में कब्ज की समस्या का सामना करने के ५ तरीके जानें।
पानी के सेवन पर ध्यान दें, एक दिन में २-३ औंस
जानें कि खाद्य एलर्जी क्या होती है और इसका कैसे पता लगाया जाता है और उपचार किया जाता है
यदि आपको खाद्य एलर्जी का संदेह होता है तो बालरोग चिकित्सक से परामर्श लें
निःशुल्क प्रिंट करने योग्य सैंपल के साथ ७ महीने के बच्चे की आहार समय-सारणी: 7 month feeding schedule
यहाँ मैं सात महीने के बच्चे के लिए एक सप्ताह का आहार चार्ट या आहार समय-सारणी दे रही हूँ। 7 month old feeding schedule
७ महीने के बच्चे के लिए यहाँ दिया गया शिशु आहार चार्ट (feeding schedule for 7 month old baby) केवल एक नमूना है जिसे आप संदर्भ के रूप में प्रयोग कर सकती हैं।
इस उम्र में भी माँ का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम भोजन होता है, इसलिए स्तनपान कराना जारी रखें। यहाँ दिये गए समय केवल संदर्भ के लिए हैं और आपको इसे अपने बच्चे की दैनिक दिनचर्या के अनुसार समायोजित करना चाहिए।
निम्नलिखित कुछ व्यंजन हैं जिन्हें आप ७ महीने के बच्चे के लिए मेन्यू में शामिल कर सकती हैं।
कच्चे केले के पाउडर का हलवा
एवोकैडो प्यूरी
शकरकंद और दाल मिश्रण
गाजर-दाल मिश्रण
गाजर सूजी हलवा
गाजर और चुकंदर का सूप
मिश्रित सब्जी का सूप
दाल का सूप
पालक सूप
रैटाटुई
केरला केला मिश्रण
दूध के बिना केले का शीरा
रागी खिचड़ी
ब्राउन राइस मूंग दाल खिचड़ी
मूंग दाल खिचड़ी
हाथ से अच्छी तरह से मैश किया गया साबूदाना खिचड़ी
ऊपर दिए गए व्यंजन आपको यह समझने में मदद करते हैं कि घर पर खुद स्वादिष्ट और पौष्टिक शिशु आहार कैसे बनाया जाता है। अपने बच्चे को पहले से दिए गए अलग-अलग सब्जियों, दालों, अनाजों या फलों को मिलाकर आप खुद अपने बच्चे के लिए शिशु आहार बना सकती हैं।
उम्मीद है कि यह मार्गदर्शक आपको अपने सात महीने के बच्चे को खिलाने में मदद करेगा।
बच्चे के अगले चरण पर आप क्या दे सकती हैं यह जानने के लिए आठ महीने के बच्चे के लिए शिशु आहार चार्ट देखें।
आपके ७ महीने के बच्चे की आहार समय-सारणी कैसी थी/है? ७ महीने के बच्चे के लिए वह आहार योजना 7 month old feeding schedule क्या थी जिसे आपने अपने बच्चे के लिए बनाया था? क्या वह नया भोजन लेने के लिए खुश था/थी? इस चरण पर शिशु आहार का गाढ़ापन क्या था?
कृपया टिप्पणियों में अपने प्रश्न और प्रतिक्रिया जरूर लिखें। हमें आपके संदेश पढ़कर हमेशा खुशी होती है।
Hi mama, mere baby 8 months ki had,lekin vo bahot Dubai patli h. Muze kuch samaj nhi a Raha ki mai use ky du plz u suggest mi
नमस्ते संगीता जी,
जैसा की आपने बताया की आपकी बेटी काफ़ी दुबली पतली है, तो आप उसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में :
1. फुल मलाई वाला दूध, फुल क्रीम दही,
2. मसला हुआ चीकू, आम, केला, आलू,
3. अंडे,
4. मक्खन मे बना खाना, आदि दे सकतेे है |
और ध्यान दे की प्रत्येक बच्चा अलग होता है तथा उसका वजन बढ़ना उसकी वंशानुगत कारक, उसकी गतिविधियो, ओर ऐसे कही अन्य कारण पर निर्भर करता है |कृपया ज़्यादा जानकारी के लिए यह बताए की वर्तमान में आपकी बेटी का वजन कितना है |
कृपया अधिक अपडेट के लिए हमारे फेसबुक,ट्विटर पेज का अनुसरण करें |
https://www.facebook.com/jacchaaurbaccha/
https://twitter.com/JacchaAurBaccha
आपकी बेटी के अच्छे स्वास्थ्य की शुभ-कामनाओं के साथ
धन्यवाद
संगीता मेनन
Meri baby patli
सोना जी,
कृपया अपनी बेटी की उम्र और वजन बताए |
धन्यवाद
संगीता मेनन
Hello mam, Meri baby kavya six and half months ki h. Kya Mai use ab thos khana khila skti hu?? bcoz Mai use Avi sirf cerelux, formula milk and biscuits ko milk me ghol kr deti hu Kya ye sahi h??? Uska weight 6 kg h Kya itna weight sahi h. And mam use starting se hi formula milk piya h bcoz braist milk ho nhi paya to aage jakar baby ko koi nuksan to nhi hoga.. and mam uska pet body ke hisab se jyada fula hua h ye upar ka dhudh pine se hota h na shayd ya koi or dikkat ho skti h ..
नमस्ते सोनिया जी,
आप अपने बच्चे को निम्नलिखित खाद्य पदार्थों फ़ीड कर सकते हैं|
छह महीने की शुरुआत में चावल का पानी, दाल का पानी, फलों को मसला हुआ |
कृपया अधिक अपडेट के लिए हमारे फेसबुक,ट्विटर पेज का अनुसरण करें |
https://www.facebook.com/jacchaaurbaccha/
https://twitter.com/JacchaAurBaccha
आपके बेटे के अच्छे स्वास्थ्य की शुभ-कामनाएं के साथ
धन्यवाद
संगीता मेनन
Hii mam meri beti seven months ke ho gye h par abhi uske teeth nahi aye h
नमस्ते रेणु जी,
यह आम है, कृपया थोड़ा समय ओर रुके, अन्यथा दंत चिकित्सक से परामर्श करे|
कृपया अधिक अपडेट के लिए हमारे फेसबुक,ट्विटर पेज का अनुसरण करें |
https://www.facebook.com/jacchaaurbaccha/
https://twitter.com/JacchaAurBaccha
धन्यवाद
संगीता मेनन
Hi mem meri beti 7 month ki hi par vo baithti nhi hi to kya kru me
नमस्ते पूजा गुप्ता जी,
यह पूरी तरह से सामान्य है, कुछ बच्चे दूसरों की तुलना में अधिक समय लेते हैं| उसकी अच्छे से मालिश कीजिए, और कुछ समय और रुक कर एक बार कृपया बाल चिकित्सक से संपर्क करे|
कृपया अधिक अपडेट के लिए हमारे फेसबुक,ट्विटर पेज का अनुसरण करें |
https://www.facebook.com/jacchaaurbaccha/
https://twitter.com/JacchaAurBaccha
धन्यवाद
संगीता मेनन
Hello mam meri beti 7 and half month ki ho gai hai but vo kuch nai khati hai bus mera hi dhoodh peeti hai daal ka pani bhi bus ek do spoon hi peeti hai
नमस्ते रेणु जी,
आपकी बेटी को अर्ध ठोस पदार्थ का स्वाद पसंद करने मे समय लगेगा क्यूकी छ: महीनों तक वह पूरे तरह से आपके स्तनपान पर निर्भर थी |
इसके अलावा आप उसे अलग अलग तरह के व्यंजन बना कर दे, जैसे दाल का पानी, सूजी का हलवा, आटे का हलवा, पूर्ण रूप से माश की हुई खिचड़ी, इत्यादि|
कृपया अधिक अपडेट के लिए हमारे फेसबुक,ट्विटर पेज का अनुसरण करें |
https://www.facebook.com/jacchaaurbaccha/
https://twitter.com/JacchaAurBaccha
धन्यवाद
संगीता मेनन
Hello madam.
Mere twins baby he…7 month ke.unme se.1 qamzor he.7 kg ka..m unka weight badhane ke liye kya keru???
नमस्ते शीबा जी,
जैसा की आपने बताया की आपके सात महीने के जुड़वा बच्चे है, और उन मे से एक कमजोर है |
आप उसका वजन बढाने के लिए, उसे अंडे की जर्दी, केला, चिकू, दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर, मक्खन, दही आदि दे सकते है|
साथ ही उसे स्तनपान कराए|
आपकी जानकारी के लिए, अमूमन बच्चो का वजन छ: महीनो मे उनके जन्म के वजन से दुगना हो जाता है|
कृपया अधिक अपडेट के लिए हमारे फेसबुक,ट्विटर पेज का अनुसरण करें |
https://www.facebook.com/jacchaaurbaccha/
https://twitter.com/JacchaAurBaccha
धन्यवाद
संगीता
Madam
Formula milk se bachho ko koi nuksan to nahi he????
नमस्ते शीबा जी
हालांकि यह हानिकारक नहीं है, लेकिन यह स्तन के दूध की गुणवत्ता से मेल नहीं खा सकता है|
कृपया अधिक अपडेट के लिए हमारे फेसबुक,ट्विटर पेज का अनुसरण करें |
https://www.facebook.com/jacchaaurbaccha/
https://twitter.com/JacchaAurBaccha
धन्यवाद
संगीता
Hello Mam Mera beta 6 in half month ka h kya Mai use 1 kela khila skti hu or din mn kitni Baar khilana chahiye
Hello mam
Mam Mai apne 8 month k baby boy ko egg de skti hu aur usko khane me Kya du wo khichdi bilkul nhi khata Mai Kya kru please help me
Aalu dene Se Kya baby ko, gas nhi hogi plz btaye
नमस्ते हिमानी जी
बोइल आलू देने अच्छा होता है । ज़्यादा मात्रा में कोई भी चीज़ न दे।
कृपया अधिक अपडेट के लिए हमारे फेसबुक,ट्विटर पेज का अनुसरण करें |
https://www.facebook.com/jacchaaurbaccha/
https://twitter.com/JacchaAurBaccha
धन्यवाद
संगीता
Hi mera baby 7month ka ho Gaya hai woh ek din mein 10se 15 baar pesab karta hai usey koi problem to h nhi
नमस्ते मधु जी
ये बिलकुल आम बात है कृपया आप बिलकुल भी ना घबरायें ।
कृपया अधिक अपडेट के लिए हमारे फेसबुक,ट्विटर पेज का अनुसरण करें |
https://www.facebook.com/jacchaaurbaccha/
https://twitter.com/JacchaAurBaccha
धन्यवाद
संगीता
Hello mam.
Meri beti 5 August Ko 7 month complete kare gi par uska weight 5.4 kg
Uska weight badhane ke liye Mae use kya kya khane me du
नमस्ते सरिता जी
बच्चों का छः महीने पर वज़न उनके जन्म से दुगना होता है । कृपया अपने बच्चे का जन्म के समय का वज़न बताए ।
साथ ही वज़न बड़ाने वाले खाद्य पदार्थ के बारे में पढ़े :👇🏻
http://www.jacchaaurbaccha.com/foods-weight-gain-babies/
कृपया अधिक अपडेट के लिए हमारे फेसबुक,ट्विटर पेज का अनुसरण करें |
https://www.facebook.com/jacchaaurbaccha/
https://twitter.com/JacchaAurBaccha
धन्यवाद
संगीता
……………………………………
जच्चा और बच्चा परिवार में आपका स्वागत है ।
आप सभी के बच्चों और मातृत्व से सम्बंधित सभी सवालों के तत्काल जवाब देने के लिए हमने “जच्चा और बच्चा” वट्स ऐप ग्रूप बनाया है ।
कृपया आज ही join कर अपने मातृत्व के सफ़र को ओर आसान और यादगार बनाइए।
https://chat.whatsapp.com/6aMSbz85lsiAIOlXtihFKg
धन्यवाद
जच्चा और बच्चा